'अब मैं जा रही हूं': मोबाइल पर मैसेज लिखकर पंखे से झूल गई सिपाही ज्योति, बहराइच पुलिस महकमे में हड़कंप
यूपी के बहराइच में एक महिला पुलिस आरक्षी ने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी. जिले के सेशन कोर्ट में एक
यूपी के बहराइच में एक महिला पुलिस आरक्षी ने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी. जिले के सेशन कोर्ट में एक किशोरी का बयान दर्ज कराने के बाद आरक्षी ने थाने पहुंचकर आमद कराई. उसके बाद अपने कमरे में पहुंची. फिर किसी अज्ञात को मोबाइल से मैसेज कर सिर्फ इतना लिखा- 'अब मैं जा रही हूं.' इसके बाद उसने कमरे में लगे पंखे से लटक कर जान दे दी.
