एक आवाज... और वैभव सूर्यवंशी पर अब फैसला टालना मुश्किल
'अगर इंग्लैंड को पहले ही मैच में शॉक देना है, तो वैभव सूर्यवंशी को खिलाइए.' सुनील गावस्कर के इस एक बयान ने वैभव सूर्यवंशी को
'अगर इंग्लैंड को पहले ही मैच में शॉक देना है, तो वैभव सूर्यवंशी को खिलाइए.' सुनील गावस्कर के इस एक बयान ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर चल रही पूरी बहस का केंद्र बदल दिया है. अब सवाल सिर्फ यह नहीं है कि 15 साल के इस लड़के की बारी कब आएगी. सवाल यह है कि क्या भारतीय टीम मैनेजमेंट अब भी 'प्रोसेस' का हवाला देकर फैसले को टाल सकता है?
