नए पर्यटन सीजन से पहले बदलेगा सरिस्का का स्वरूप, मिलेंगी ये सुविधाएं
राजस्थान के अलवर स्थित सरिस्का बाघ अभ्यारण्य में नए पर्यटन सीजन से पहले पर्यटकों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए विकास कार्य तेज कर दिए गए
राजस्थान के अलवर स्थित सरिस्का बाघ अभ्यारण्य में नए पर्यटन सीजन से पहले पर्यटकों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए विकास कार्य तेज कर दिए गए हैं. बफर क्षेत्र में नया एंट्री गेट बनाया जाएगा, जबकि मौजूदा गेटों का सौंदर्यीकरण होगा. जंगल सफारी मार्गों की मरम्मत, नए शौचालयों का निर्माण, वेटिंग रूम और बैठने की बेहतर व्यवस्था की जा रही है.
