'ट्रस्ट में एक मुसलमान रखते,एनकाउंटर कर देते और केस क्लोज' ओवैसी का तंज
बिजनौर के नजीबाबाद में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर तीखी टिप्पणी करते हुए तंज कसा है. उन्होंने कहा
बिजनौर के नजीबाबाद में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर तीखी टिप्पणी करते हुए तंज कसा है. उन्होंने कहा कि ट्रस्ट में एक मुसलमान को रख लेना चाहिए था, घोटाला खुलता तो उसका एनकाउंटर करके केस ही क्लोज कर देते. उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, संभावित गठबंधन पर भी खुलकर अपनी बात रखी. साथ ही समाजवादी पार्टी और विपक्षी दलों पर भी सवाल उठाए.
