यूपी-उत्तराखंड की दहलीज़ पर मॉनसून, जानें कब से शुरू होगी बारिश
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून का लंबा इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है. देश के कई हिस्सों में तय समय से
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून का लंबा इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है. देश के कई हिस्सों में तय समय से पीछे चल रहा मॉनसून अब तेजी से आगे बढ़ने के संकेत दे रहा है. सामान्य परिस्थितियों में मॉनसून 20 जून के आसपास पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में पहुंच जाता है, लेकिन इस बार मॉनसून सुस्त और कमजोर होने की वजह से देरी हुई है.
