PM Modi: 'मोदी सोते नहीं, वो बिल्कुल मेरे जैसे', जब पीएम मोदी से सुबह छह बजे ही बात करना चाहते थे ट्रंप
सोमवार को यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम लीडरशिप समिट के दौरान अपने संबोधन में भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बताया, 'इस साल अप्रैल
सोमवार को यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम लीडरशिप समिट के दौरान अपने संबोधन में भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बताया, 'इस साल अप्रैल में फ्लोरिडा के मियामी में यूएफसी 327 इवेंट चल रहा था, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल थे। इस दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन करने के बारे में सोचा।'सर्जियो गोर ने कहा 'मैंने उन्हें बताया कि इस वक्त भारत में सुबह के छह बज रहे हैं, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से बात करने का अपना विचार नहीं बदला और कहा कि वे (पीएम मोदी) जाग रहे होंगे, वे मेरी तरह हैं, उन्हें नींद नहीं आती।' गोर ने आगे बताया कि हालांकि ट्रंप को तुरंत बाद मंच पर जाना था, इसलिए पीएम मोदी से फोन करना अगले दिन के लिए टाल दिया गया।अमेरिकी राजदूत ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच की दोस्ती को लेकर कहा, 'ये बात बताने का मकसद ये है कि जब आप किसी के दोस्त होते हैं तो हर चीज शेड्यूल के मुताबिक नहीं होती।' गोर ने कहा, ट्रंप, मोदी को अपना दोस्त मानते हैं और शायद ऐसा रिश्ता ट्रंप का दुनिया के अन्य नेताओं के साथ नहीं है।गोर ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के पहले कार्यकाल से ही मोदी और ट्रंप के बीच अच्छे संबंध रहे हैं।
भारत से जुड़ीं राष्ट्रपति ट्रंप की सुखद यादें हैं। सर्जियो गोर ने ये भी बताया कि भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में हैं और जल्द ही इस पर बातचीत संपन्न
हो सकती है।पीएम मोदी ने पिछले साल फरवरी में अमेरिका का दौरा किया था। अब हाल ही में जी7 सम्मेलन के दौरान फ्रांस में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। इस साल दिसंबर में
भी जी20 सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच मुलाकात हो सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भी अगले साल की शुरुआत में भारत दौरा करने की उम्मीद है।
