कानपुर में 6 घंटे में दो एनकाउंटर! दोनों को कंधे पर उठाकर ले आई पुलिस
उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने छह घंटे के भीतर दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों
उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने छह घंटे के भीतर दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो मुठभेड़ की कार्रवाई की, जिसमें चार वांछित बदमाशों को गिरफ्तार किया गया. दोनों ही मामलों में जवाबी फायरिंग के दौरान दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. गिरफ्तार आरोपियों पर लूट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं.
