'राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले आस्था की दुहाई दे रहे', सपा पर बरसे CM योगी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को रामपुर पहुंचे. यहां उन्होंने सपा पर तीखा हमला बोला. मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश में पहचान का
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को रामपुर पहुंचे. यहां उन्होंने सपा पर तीखा हमला बोला. मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश में पहचान का संकट था, बेटियां और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे.
नौजवानों के पास रोजगार नहीं था. जब भी कोई सरकारी या भर्ती निकलती थी, तो चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए निकल पड़ती थी. इस धांधली के कारण न्यायालय को भर्तियों पर रोक लगानी पड़ती थी.
विकास कार्यों जैसे सड़क और पुल के लिए सरकार के पास कोई पैसा नहीं होता था. तब केवल दो लोगों का विकास होता था- एक
सैफई परिवार और दूसरा रामपुर का एक परिवार.
