कुकिंग ऑयल के लिए तय हो सकता है पैकेजिंग का साइज, ग्राहकों को नहीं कर सकेंगे गुमराह
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि वह खाना पकाने वाले तेल (कुकिंग आयल) के लिए मानक पैकेजिंग लाने की संभावना पर विचार कर रहा है। दरअसल, अभी बाजार में विभिन्न मात्रा के कुकिंग आयल बिक रहे हैं। 20 मई को बड़ी एडिबल आयल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि वह खाना पकाने वाले तेल (कुकिंग आयल) के लिए मानक पैकेजिंग लाने की संभावना पर विचार कर रहा है। दरअसल, अभी बाजार में विभिन्न मात्रा के कुकिंग आयल बिक रहे हैं। 20 मई को बड़ी एडिबल आयल इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के एक बैठक हुई।
बैठक के दौरान एसोसिएशन ने बाजार में उपलब्ध विभिन्न प्रकार के पैकेज साइज की बढ़ती संख्या और इसके चलते ग्राहकों को कीमतों की तुलना में होने वाली दिक्कतों के बारे में चिंता जताई। बैठक के दौरान, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने बताया कि खाने के तेल अभी कई पैकेज मात्रा (650ग्राम, 700ग्राम, 810ग्राम, 850ग्राम और 870ग्राम) में बेचे जाते हैं।
प्रतिनिधियों ने बताया कि अलग-अलग मात्रा वाले एक जैसे दिखने वाले पैक कीमतों की तुलना करने और सोच-समझकर चुनाव करने में गुमराह कर सकते हैं। बयान में कहा गया, "बैठक के दौरान यह स्पष्ट किया गया कि अगर इस तरह की कोई जरूरत लागू की
जाती है तो यह देश में बने और आयात किए गए खाने के तेल दोनों पर लागू होगी।' उपभोक्ता मामलों के सचिव ने कहा कि उद्योग जगत से मिले सुझावों की जांच की जा रही है ताकि ग्राहकों के लिए कीमतों की तुलना आसान हो सके।
