दिल्ली में 'लंदन आई' और 'ऐन दुबई'! आसमान से दिखेगा राजधानी का नजारा
दिल्ली में जल्द ही 'लंदन आई' की तर्ज पर एक नया टूरिस्ट स्पॉट तैयार होगा. मयूर विहार डिस्ट्रिक्ट सेंटर में 35 मीटर ऊंचा ऑब्जर्वेशन व्हील
दिल्ली में जल्द ही 'लंदन आई' की तर्ज पर एक नया टूरिस्ट स्पॉट तैयार होगा. मयूर विहार डिस्ट्रिक्ट सेंटर में 35 मीटर ऊंचा ऑब्जर्वेशन व्हील बनाने के लिए DDA ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. प्रस्तावित "दिल्ली आई" मयूर विहार डिस्ट्रिक्ट सेंटर में 3.84 एकड़ की खाली ज़मीन पर बनाया जाएगा. इस प्रोजेक्ट को एक प्राइवेट कंपनी 55 साल के लाइसेंस एग्रीमेंट के तहत डेवलप और ऑपरेट करेगी, जिसमें कंस्ट्रक्शन का समय भी शामिल है.
