तीन पत्नी, 100 से ज्यादा केस, चंबल का खौफ और जेल में The End... डकैत जगन गुर्जर की कहानी
कभी चंबल के बीहड़ों में पुलिस की सबसे बड़ी चुनौती माना जाने वाला नाम था जगन गुर्जर. राजस्थान और मध्य प्रदेश की सीमा पर फैले
कभी चंबल के बीहड़ों में पुलिस की सबसे बड़ी चुनौती माना जाने वाला नाम था जगन गुर्जर. राजस्थान और मध्य प्रदेश की सीमा पर फैले बीहड़ों में वर्षों तक उसका खौफ कायम रहा.
पुलिस रिकॉर्ड में उसके खिलाफ हत्या, अपहरण, रंगदारी, हत्या के प्रयास, सरकारी काम में बाधा और आर्म्स एक्ट समेत करीब सौ आपराधिक मामले दर्ज बताए जाते हैं.
कई बार गिरफ्तार हुआ, कई बार जमानत पर बाहर आया, फिर अपराध की दुनिया में लौट गया. लेकिन जिस कहानी की शुरुआत बीहड़ों में बंदूक के दम
पर हुई थी, उसका अंत किसी पुलिस मुठभेड़ में नहीं, बल्कि राजस्थान की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल की एक बैरक में हुआ.
