हिमाचल में ग्लेशियर पिघलने से बह गईं सड़कें, जालना में बाढ़ में फंसे लोग...आफत बनी बारिश, देखें कुदरत का कहर
देश के कई हिस्सों में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है, लेकिन कई राज्यों में बारिश अब राहत से ज्यादा आफत बनती जा रही है
देश के कई हिस्सों में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है, लेकिन कई राज्यों में बारिश अब राहत से ज्यादा आफत बनती जा रही है. हिमाचल से लेकर पूर्वोत्तर, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र तक बाढ़ और फ्लैश फ्लड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. कहीं ग्लेशियर पिघलने से सड़कें बह गई हैं, तो कहीं लोग और मवेशी बाढ़ में फंस गए हैं.
