पेड़ों की ऐसी दीवानगी, 24 घंटे में 24 हजार पौधे लगाने निकला शख्स
दुनिया के सबसे हरियाले देशों में गिने जाने वाले कनाडा में जंगलों की कोई कमी नहीं है. इस देश के करीब 36 करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र
दुनिया के सबसे हरियाले देशों में गिने जाने वाले कनाडा में जंगलों की कोई कमी नहीं है. इस देश के करीब 36 करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र में फैले जंगल पृथ्वी के सबसे बड़े वन क्षेत्रों में शामिल हैं. इसके बावजूद यहां के लोग सिर्फ जंगलों को बचाने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि हर साल करोड़ों नए पेड़ लगाकर हरियाली बढ़ाने की मुहिम चलाते हैं. अब इसी सोच को एक बार फिर नई पहचान देने के लिए कनाडा के केनी चैपलिन (Kenny Chaplin) ने 24 घंटे में 24 हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है.
