बहुत खा ली फीकी दाल और सब्जी, अब लंच में बनाएं चटपटे दही तड़का आलू
रोज-रोज वही फीकी दाल और साधारण उबली हुई सब्जियां खाकर अगर आपका मन भर गया है और आप अपने दोपहर के खाने में कुछ तीखा
रोज-रोज वही फीकी दाल और साधारण उबली हुई सब्जियां खाकर अगर आपका मन भर गया है और आप अपने दोपहर के खाने में कुछ तीखा, चटपटा और नया ट्राई करना चाहते हैं तो दही तड़का आलू आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है.
यह रेसिपी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है. साथ ही दही होने की वजह से यह गर्मियों में आपके पेट के लिए बहुत हल्की और अच्छी रहेगी.
दही की हल्की खटास और खड़े मसालों का तीखा तड़का मिलकर इस डिश को ऐसा स्वाद देते हैं कि भूख न होने पर भी आप दो की जगह चार रोटियां खा जाएंगे.
आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान और क्विक रेसिपी.
