जिस बच्ची का सीएम योगी ने कराया था स्कूल में एडमिशन, अब उसी के हाथों कराया श्रीराम वाटिका का लोकार्पण
करीब एक साल पहले छह वर्षीय वांची अपने पिता के साथ स्कूल में दाखिले की उम्मीद लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में पहुंची
करीब एक साल पहले छह वर्षीय वांची अपने पिता के साथ स्कूल में दाखिले की उम्मीद लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में पहुंची थी.
उस समय परिवार की सबसे बड़ी चिंता बेटी का एडमिशन था. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कुछ ही घंटों में उसकी समस्या का समाधान हो गया.
मंगलवार को वही वांची फिर मुख्यमंत्री के साथ दिखाई दी, लेकिन इस बार वजह अलग थी. मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद में नवनिर्मित श्रीराम वाटिका का लोकार्पण
किसी मंत्री या अधिकारी से नहीं, बल्कि वांची और उसकी छोटी बहन आची के हाथों कराया.
