विकसित भारत लक्ष्य: प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव बोले- डाटा आधारित होगी शासन व्यवस्था, Gdp-cpi पर क्या बोले?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव डॉ. पीके मिश्र ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव डॉ. पीके मिश्र ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश की शासन व्यवस्था को पूरी तरह से डाटा संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की बदलती और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को अधिक सटीक रूप से दर्शाने के लिए प्रमुख व्यापक आर्थिक संकेतकों को उन्नत किया जा रहा है। इसके तहत सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी), उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) और औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आधार वर्ष बदले जाएंगे।
