एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को परम विशिष्ट सेवा मेडल:राष्ट्रपति मुर्मू ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ उत्तम युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित डिफेंस इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2026 (फेज-2) में सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारियों को विशिष्ट सैन्य सम्मान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित डिफेंस इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2026 (फेज-2) में सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारियों को विशिष्ट सैन्य सम्मान प्रदान किए। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM), सेना प्रमुख-नामित लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को उत्तम युद्ध सेवा मेडल (UYSM) और मेजर जनरल मनदीप सिंह को सेना मेडल से सम्मानित किया गया। व्हाइट टाइगर आर्मर्ड डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल मनदीप सिंह को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सेना मेडल से सम्मानित किया गया।
इससे पहले पहले चरण में 51 वीरता पुरस्कार दिए गए इससे पहले 8 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डिफेंस इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2026 के पहले चरण में सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस के जवानों और अधिकारियों को कुल 51 वीरता पुरस्कार दिए थे। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इनमें सात कीर्ति चक्र, 15 वीर चक्र और 29 शौर्य चक्र शामिल थे। इनमें दो कीर्ति चक्र, तीन वीर चक्र और एक शौर्य चक्र मरणोपरांत प्रदान किए गए।
ये सम्मान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में असाधारण साहस, वीरता और कर्तव्यनिष्ठा दिखाने वाले जवानों को दिए गए। मरणोपरांत भी दिए गए सम्मान राष्ट्रपति ने ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों को मरणोपरांत भी सम्मानित किया। इनमें महार रेजिमेंट के सिपाही जंजाल प्रवीण प्रभाकर और आर्मी सर्विस कॉर्प्स के लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी को कीर्ति चक्र (मरणोपरांत) दिया गया। जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री के राइफलमैन सुनील कुमार और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के दो कर्मियों को वीर चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया।
वहीं, 4 राष्ट्रीय राइफल्स के लांस दफादार बलदेव चंद को शौर्य चक्र (मरणोपरांत) प्रदान किया गया। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, ये सभी वीरता पुरस्कार गंभीर खतरे के बीच अदम्य साहस, बहादुरी और निस्वार्थ सेवा के लिए दिए गए। मेडल सेरेमनी की 5 तस्वीरें इन्हें मिला अति विशिष्ट सेवा मेडल