TOP News: चंपत राय से तीन घंटे तक पूछताछ; अंतिम चरण में भारत-अमेरिका व्यापार समझौता; देश में मौसम की दोहरी मार
आज मंगलवार, 30 जून 2026 की तारीख में देश दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले
आज मंगलवार, 30 जून 2026 की तारीख में देश दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात करेंगे, राम मंदिर में चढ़ावा गबन मामले की, इस मामले में चंपत राय से तीन घंटे तक पूछताछ हुई है। वहीं, देश में मौसम की दोहरी मार पड़ रही है, कई राज्यों में बारिश और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त है, जबकि उत्तर-पश्चिम में गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है।
इधर, भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में है, जिसके पूरे होने में मात्र 1-2 फीसदी ही काम बचा है। उधर, ईरान ने कतर में अमेरिका के साथ बातचीत की अटकलों पर विराम लगाया है, दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप और व्हाइट हाउस ने कहा था कि ईरान कतर में बातचीत के लिए तैयार है।
वहीं, देश के पांच राज्यों में एसआईआर के प्रक्रिया की शुरआत हो रही है, जिसमें BLO घर जाकर सत्यापन करेंगे। जंग की बात करें तो रूस-यूक्रेन एक दूसरे पर लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहे हैं, ताजा घटनाक्रम में रूसी हमले में यूक्रेन में 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 40 लोग घायल हैं।
वहीं, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस घटना की निंदा की है। वहीं, फीफा विश्वकप में ब्राजील ने जापान को 2-1 से हराकर अंतिम-16 में जगह बना ली है।
