Mbbs-md की बढ़ेंगी सीटें: राज्यों से मांगे गए प्रस्ताव; UP ने मांगा बड़ा हेल्थ पैकेज, किन राज्यों में नए एम्स?
देश में डॉक्टरों की कमी दूर करने और मेडिकल शिक्षा का विस्तार करने की दिशा में केंद्र सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। केंद्रीय
देश में डॉक्टरों की कमी दूर करने और मेडिकल शिक्षा का विस्तार करने की दिशा में केंद्र सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से एमबीबीएस और एमडी सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव जल्द भेजने को कहा है। भारत में फिलहाल करीब 7.5 लाख पंजीकृत एलोपैथिक डॉक्टर सक्रिय रूप से सेवाएं दे रहे हैं, जबकि आबादी के हिसाब से डॉक्टरों की जरूरत लगातार बढ़ रही है।
