उत्तर भारत में भीषण गर्मी और बूंदाबांदी, कई राज्यों में झमाझम बारिश के आसार
उत्तर भारत के कई इलाकों में भीषण गर्मी और उमस अभी और सताने वाली है. इस बीच कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी
उत्तर भारत के कई इलाकों में भीषण गर्मी और उमस अभी और सताने वाली है. इस बीच कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, सिक्किम, असम और मेघालय में आज मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है.
