सालों नए जैसे चमकेंगे लेदर के महंगे जूते-बैग! अपनाएं 5 सीक्रेट्स
How To Take Care Of Leather Products: महंगे लेदर के जूते, स्टाइलिश जैकेट, पसंदीदा बैग या बेल्ट खरीदना तो आसान है, लेकिन उनकी चमक और
How To Take Care Of Leather Products: महंगे लेदर के जूते, स्टाइलिश जैकेट, पसंदीदा बैग या बेल्ट खरीदना तो आसान है, लेकिन उनकी चमक और खूबसूरती को बरकरार रखना थोड़ा चुनौती भरा काम हो सकता है. अक्सर कुछ समय बाद लेदर की चीजों पर धूल, दाग-धब्बे और नमी का असर दिखने लगता है, जिससे वो पुरानी और फीकी नजर आने लगती हैं. ऐसे में कई लोग समझते हैं कि लेदर की चमक वापस लाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत पड़ेगी, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है.
सही सफाई, थोड़ी-सी देखभाल और कुछ आसान ट्रिक्स को अपनाकर आप अपने लेदर बैग, जैकेट, जूतों और यहां तक की बेल्ट को भी लंबे समय तक नया जैसा बनाए रख सकते हैं. खबर में दी गई ट्रिक्स की मदद से आप उन्हें सालों-साल खराब होने से बचा सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही आसान और असरदार टिप्स, जो आपके लेदर के सामान की शेल्फ लाइफ को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. किस तरह का है आपका लेदर? लेदर के सामान की केयर करने के पहले सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि आपका प्रोडक्ट किस तरह के लेदर का है.
हर लेदर एक जैसा नहीं होता. कुछ लेदर ज्यादा मजबूत और टिकाऊ होते हैं, जबकि कुछ को एक्स्ट्रा देखभाल की जरूरत पड़ती है. खासतौर पर सुएड (Suede) और नुबक (Nubuck) जैसे टेक्शचर वाले लेदर की सफाई नॉर्मल लेदर से अलग होती है. अगर आपको नहीं पता है कि लेदर कौन सा है, तो किसी मोची से सलाह लेना सही रहता है. रोजाना ऐसे करें लेदर को साफ लेदर की जैकेट, जूतों, बेल्ट या बैग पर जमी धूल और हल्की गंदगी हटाने के लिए पहले सूखे कपड़े या मुलायम ब्रश से सफाई करें.
इसके बाद हल्के हाथों से बेबी वाइप्स या नम कपड़े से पोंछ सकते हैं. लेकिन ध्यान रखें की जोर-जोर से नहीं रगड़ना है. ऐसा करने से लेदर की सतह खराब हो सकती है, इसलिए सफाई हमेशा धीरे-धीरे और हल्के हाथों से करें.
