आज से शुरू हुआ आषाढ़ का महीना, जानें क्या करें और क्या ना करें
Ashadha Maas 2026: आज (30 जून) से आषाढ़ का महीना शुरू हो चुका है. हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ वर्ष का चौथा महीना होता है
Ashadha Maas 2026: आज (30 जून) से आषाढ़ का महीना शुरू हो चुका है. हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ वर्ष का चौथा महीना होता है, जो चैत्र, वैशाख और ज्येष्ठ के बाद आता है.
यह महीना मौसम के लिहाज से बेहद खास माना जाता है, क्योंकि यह गर्मी और वर्षा के बीच का संधि काल होता है. इसी समय से वर्षा ऋतु की शुरुआत भी मानी जाती है.
आषाढ़ के महीने में वातावरण में नमी बढ़ने लगती है और मौसम धीरे-धीरे बदलता है. इसी वजह से इस दौरान संक्रमण, बुखार और अन्य बीमारियों
का खतरा अधिक रहता है, क्योंकि शरीर को बदलते मौसम के अनुसार ढलने में समय लगता है.
