दोहा वार्ता अधर में लटकी! ट्रंप के दावे पर ईरान ने कहा- अभी नहीं होगी अमेरिका से कहीं भी मीटिंग
कतर की राजधानी दोहा में अमेरिका और ईरान के बीच मंगलवार को होने वाली बातचीत अधर में लटक गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने
कतर की राजधानी दोहा में अमेरिका और ईरान के बीच मंगलवार को होने वाली बातचीत अधर में लटक गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया था कि अमेरिकी और ईरानी प्रतिनिधिमंडल दोहा में मुलाकात करेंगे. इस घोषणा के कुछ घंटे बाद ही ईरान ने कहा कि अगले कुछ दिनों में अमेरिका के साथ किसी भी बातचीत का कोई कार्यक्रम निर्धारित नहीं है.
