CM योगी का ऐलान, कांग्रेस नेता के नाम पर होगा मुरादाबाद के इस इलाके का नाम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को घोषणा की कि मुरादाबाद के लाइनपार इलाके का नाम अब पूर्व कांग्रेस विधायक और राम मंदिर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को घोषणा की कि मुरादाबाद के लाइनपार इलाके का नाम अब पूर्व कांग्रेस विधायक और राम मंदिर आंदोलन से जुड़े नेता दाऊ दयाल खन्ना के नाम पर रखा जाएगा. मुख्यमंत्री योगी ने दाऊ दयाल खन्ना का जिक्र करते हुए कहा कि उनके गुरु महंत अवैद्यनाथ 1983 में गठित 'श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति यज्ञ समिति' के अध्यक्ष थे, जबकि खन्ना पूरे आंदोलन में महासचिव के रूप में जुड़े रहे.
