UP: पुलिस थाने में फंदे से लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के हुजूरपुर थाने में तैनात 28 वर्षीय महिला कांस्टेबल ज्योति पासवान का शव स्टाफ रूम में फंदे से लटका मिला
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के हुजूरपुर थाने में तैनात 28 वर्षीय महिला कांस्टेबल ज्योति पासवान का शव स्टाफ रूम में फंदे से लटका मिला.
घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का
पता नहीं चल सका है. पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार
पर आगे की कार्रवाई होगी.
