मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया 'ऑरेंज अलर्ट'
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए अगले कुछ दिनों तक 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. मौसम विभाग ने तेज हवाओं, बिजली कड़कने
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए अगले कुछ दिनों तक 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. मौसम विभाग ने तेज हवाओं, बिजली कड़कने और आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अनुमान लगाया है. मुंबई में शुक्रवार तक कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. पालघर जिले में आंधी-तूफान की चेतावनी के साथ रेड अलर्ट भी जारी किया गया है.
