'SP को हटाए बिना निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती', बोले भरत तिवारी के पिता
भोजपुर एनकाउंटर मामले में भरत तिवारी के पिता काशीनाथ तिवारी ने एसपी मिस्टर राज के तबादले और सिटिंग जज की निगरानी में न्यायिक जांच की
भोजपुर एनकाउंटर मामले में भरत तिवारी के पिता काशीनाथ तिवारी ने एसपी मिस्टर राज के तबादले और सिटिंग जज की निगरानी में न्यायिक जांच की मांग दोहराई है.
उनका कहना है कि तभी निष्पक्ष जांच संभव होगी. वहीं, बक्सर से बीजेपी विधायक और पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर
न्याय का भरोसा दिया. उन्होंने घटना को एनकाउंटर मानने से इनकार करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कड़ी
कार्रवाई होनी चाहिए.
