25-25 लाख में खरीदे सर्टिफिकेट, SOG ने 3 और डॉक्टरों को किया गिरफ्तार
राजस्थान में फर्जी एफएमजी सर्टिफिकेट के जरिए डॉक्टर बनने के खेल में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने एक बार फिर बड़ा खुलासा किया है. विदेश से
राजस्थान में फर्जी एफएमजी सर्टिफिकेट के जरिए डॉक्टर बनने के खेल में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने एक बार फिर बड़ा खुलासा किया है. विदेश से MBBS करने के बावजूद अनिवार्य एफएमजी स्क्रीनिंग परीक्षा पास नहीं करने वाले तीन और डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है.
आरोप है कि इन्होंने 20 से 25 लाख रुपये खर्च कर फर्जी एफएमजी सर्टिफिकेट बनवाए, राजस्थान मेडिकल काउंसिल में पंजीयन कराया और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप भी कर ली. एडीजी एसओजी विशाल बंसल ने बताया कि विदेश से एमबीबीएस करने वाले डॉक्टरों के भारत में पंजीयन के लिए अनिवार्य एफएमजी स्क्रीनिंग परीक्षा के फर्जी सर्टिफिकेट तैयार कर राजस्थान मेडिकल काउंसिल में पंजीयन कराने के मामले की जांच जारी है.
जांच के तहत ही इस मामले में नवदीप तम्बोलिया, चिराग साहु और आफरीदी खान को गिरफ्तार किया है. तीनों विदेश से एमबीबीएस कर भारत लौटे
थे, लेकिन कई प्रयासों के बावजूद एफएमजी परीक्षा पास नहीं कर सके.
