बंगाल में भी लागू होगा UCC! पूर्व SC जज की अध्यक्षता में समिति गठित
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति के गठन की घोषणा की, जो प्रस्तावित यूसीसी बिल का प्रारूप तैयार करेगी. मुख्यमंत्री ने बताया कि समिति को चार सप्ताह के भीतर अपनी सिफारिशें सौंपने का निर्देश दिया गया है, ताकि अगस्त में विधानसभा के विस्तारित बजट सत्र के दौरान समान नागरिक संहिता विधेयक पेश किया जा सके.
