'सोना तो अभी भी गिर रहा...', रॉबर्ट कियोसाकी बोले- मैं गलत था
मशहूर किताब रिच डैड पुअर डैड के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी पोस्ट के जरिए निवेश
मशहूर किताब रिच डैड पुअर डैड के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी पोस्ट के जरिए निवेश की सलाह देते हुए नजर आते हैं.
उनकी इन्वेस्टमेंट टिप्स में अक्सर सोना-चांदी और बिटक्वाइन सबसे आगे रहता है. उन्होंने ट्विटर (अब X) पर एक नया पोस्ट किया है, जो तेजी से
वायरल हो रहा है, हो भी क्यों न आखिर उन्होंने लिखा ही कुछ ऐसा है. हमेशा सोने को अमीर बनाने का जरिया बताने वाले कियोसाकी
ने अपनी पोस्ट में गोल्ड को लेकर कहा है कि मैं गलत था.
