DND फ्लाईवे से यमुना में कूदा 30 वर्षीय युवक, शादी के बाद चल रहा था मनमुटाव
पूर्वी दिल्ली के चित्रा विहार निवासी 30 वर्षीय अंकित शर्मा उर्फ आशु के डीएनडी फ्लाईवे से यमुना में कूदने की आशंका है. पुलिस के अनुसार
पूर्वी दिल्ली के चित्रा विहार निवासी 30 वर्षीय अंकित शर्मा उर्फ आशु के डीएनडी फ्लाईवे से यमुना में कूदने की आशंका है. पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी में वह सोमवार तड़के करीब 1:35 बजे नदी में गिरते दिखाई दिए. मौके से उनका स्कूटर, दो मोबाइल फोन और चप्पलें बरामद हुई हैं, जबकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. प्रारंभिक जांच में वैवाहिक विवाद की बात सामने आई है.
