'टोल लेने के बाद भी टूटी सड़क...', NHAI को मुआवजा देने का आदेश
नागपुर उपभोक्ता आयोग ने सड़कों की खराब हालत को लेकर बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि टोल वसूली के बावजूद सुरक्षित और अच्छी सड़क उपलब्ध
नागपुर उपभोक्ता आयोग ने सड़कों की खराब हालत को लेकर बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि टोल वसूली के बावजूद सुरक्षित और अच्छी सड़क उपलब्ध न कराना 'सेवा में कमी' है. आयोग ने गड्ढे की वजह से वाहन क्षतिग्रस्त होने पर NHAI को मोटर चालक को मुआवजा देने का आदेश दिया.
