Explainer: 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद कितनी होगी सैलरी? जानें फिटमेंट फैक्टर, DA-एरियर का पूरा हिसाब
डीए क्या होता है? डीए यानी महंगाई भत्ता। यह कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए दिया जाता है ताकि रोजमर्रा
डीए क्या होता है? डीए यानी महंगाई भत्ता। यह कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए दिया जाता है ताकि रोजमर्रा की बढ़ती लागत का असर उनकी आय पर कम पड़े। डीए कितनी बार बढ़ता है? केंद्र सरकार साल में दो बार डीए बढ़ाती है जनवरी से लागू होने वाला डीए जुलाई से लागू होने वाला डीए हालांकि इसकी घोषणा कुछ समय बाद भी हो सकती है, लेकिन भुगतान एरियर के साथ किया जाता है।
अभी कितना महंगाई भत्ता मिल रहा है? फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। जुलाई 2026 के डीए संशोधन को लेकर चर्चा तेज है। महंगाई और उपभोक्ता मुल्य सूचकांक के रुझानों के आधार पर दो से तीन प्रतिशत तक बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि अंतिम फैसला सरकार ही करेगी। महंगाई भत्ता तय कैसे होता है?
डीए का फैसला कर्मचारियों के लिए औद्योगिक श्रमिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के 12 महीने के औसत के आधार पर किया जाता है। अगर महंगाई बढ़ती है तो डीए भी बढ़ता है। अगर महंगाई कम रहती है तो डीए में बढ़ोतरी भी सीमित हो सकती है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित भारत की खुदरा मुद्रास्फीति मई 2026 में बढ़कर 3.93% (अस्थायी)हो गई, जो अप्रैल में 3.48% थी।
यह वृद्धि मुख्य रूप से खाद्य पदार्थों और ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण हुई, जिससे मुद्रास्फीति भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 4.0% के मध्यम अवधि के लक्ष्य से मामूली रूप से नीचे आ गई।
