ईरान क्यों गया था फैयाज? मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटने वाले से सच उगलवाएगी पुलिस
मुंबई में मुहर्रम जुलूस के दौरान कथित तौर पर जहरीले कैप्सूल बांटकर बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने की साजिश रचने के आरोपी फैयाज प्रेमजी को
मुंबई में मुहर्रम जुलूस के दौरान कथित तौर पर जहरीले कैप्सूल बांटकर बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने की साजिश रचने के आरोपी फैयाज प्रेमजी को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश किया.
पुलिस अब इस मामले में आतंकी एंगल की भी जांच कर रही है. आरोपी को 26 जून को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस के मुताबिक,
फैयाज प्रेमजी पर आरोप है कि उसने जिंक फॉस्फाइड (चूहे मारने वाली दवा) से भरे कैप्सूल दर्द की दवा बताकर मुहर्रम जुलूस में शामिल लोगों
को बांटे.
