Sarla Bhat Case Explained: क्या है Sarla Bhat Murder Case, Yasin Malik के खिलाफ मिले सबूत! | SIA
Jammu-Kasmir की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने कश्मीरी पंडित नर्स सरला भट के 36 साल पुराने अपहरण, टॉर्चर और हत्या के मामले को सुलझा लिया
Jammu-Kasmir की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने कश्मीरी पंडित नर्स सरला भट के 36 साल पुराने अपहरण, टॉर्चर और हत्या के मामले को सुलझा लिया है और उसने श्रीनगर के TADA कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी है। ये चार्जशीट 700 से भी अधिक पन्नों की है, सूत्रों के अनुसार, इस चार्जशीट में प्रतिबंधित संगठन JKLF के तत्कालीन चीफ कमांडर यासीन मलिक समेत 5 आतंकवादियों को आरोपी बनाया गया है.उनमें से 3 की मौत पहले ही हो चुकी है, जबकि एक फरार है।
यानी कुल मिलाकर यासीन मलिक पर शिकंजा कस गया है. ये मामला कश्मीर में आतंकवाद के शुरुआती दौर में किए गए सबसे बर्बर और खौफनाक आतंकी अपराधों में से एक है। 18 अप्रैल 1990 को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SKIMS) परिसर के पास से JKLF के आतंकवादियों ने स्टाफ नर्स सरला भट का अपहरण कर लिया था। अपहरण के बाद उन्हें बंधक बनाकर रखा गया, बेरहमी से प्रताड़ित किया गया और शारीरिक हमला किया गया।
कई रिपोर्ट बताती हैं कि उनके साथ सामूहिक बलात्कार भी किया गया था। इसके बाद श्रीनगर की उमर कॉलोनी यानी मालबाग में ऑटोमैटिक राइफल से गोली मारकर उनकी नृशंस हत्या कर दी गई. About Channel Join Aaj Tak Whatsapp Channel Watch Our Prime Shows on Aaj Tak Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation Black & White with Anjana Om Kashyap -
Big debates, sharp opinions, and political analysis Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues DasTak 2025 ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ Download Aaj Tak APP, India’s No.1 App Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel Visit Aaj Tak website Subscribe our other Popular YouTube Channels India Today SoSorry Good News Today AajTak AI