त्रिपुरा में 7.5 करोड़ की याबा ड्रग्स बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
उत्तर त्रिपुरा जिले में पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 7.5 करोड़ रुपये की याबा टैबलेट्स बरामद की
उत्तर त्रिपुरा जिले में पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 7.5 करोड़ रुपये की याबा टैबलेट्स बरामद की हैं.
इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई रविवार रात को नियमित जांच अभियान के दौरान की गई.
बरामद नशीले पदार्थों की मात्रा और कीमत को देखते हुए इसे हाल के दिनों की बड़ी सफलताओं में से एक माना जा रहा है.
