'अयोध्या त्रेतायुग जैसी हो गई, अब बारी बांके बिहारी की', बोले CM योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मुरादाबाद के उदीषा महोत्सव मैदान में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान ₹365 करोड़ से अधिक लागत
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मुरादाबाद के उदीषा महोत्सव मैदान में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान ₹365 करोड़ से अधिक लागत की 63 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए मुरादाबाद नगर, मुरादाबाद देहात, कुंदरकी विधानसभा क्षेत्रों, नगर निगम और मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की इन योजनाओं को जनता को समर्पित किया. सीएम योगी ने यह कदम मुरादाबाद के विकास को रफ्तार देने और 'व्यापारी कल्याण दिवस' पर व्यापारियों व लाभार्थियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से उठाया.
