3 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में सिया और चेतन, कोर्ट ने बढ़ाई रिमांड
केतन अग्रवाल हत्याकांड में वडगांव मावल की कोर्ट ने मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी की पुलिस कस्टडी 3 जुलाई तक बढ़ा दी है
केतन अग्रवाल हत्याकांड में वडगांव मावल की कोर्ट ने मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी की पुलिस कस्टडी 3 जुलाई तक बढ़ा दी है. पुलिस ने कहा कि डिजिटल सबूत, कॉल डिटेल, सोशल मीडिया गतिविधियों और हत्या की साजिश से जुड़े पहलुओं की जांच अभी बाकी है. सिया का क्राइम सीन रिक्रिएशन हो चुका है, जबकि चेतन से भी इसी तरह पूछताछ होगी.
