मुलायम के करीबियों से मिल रहे अखिलेश, 14 साल बाद प्रयागराज में गुजारी रात
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश बढ़ गई है और सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने सियासी समीकरण को दुरुस्त करने में जुटे हैं. इसी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश बढ़ गई है और सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने सियासी समीकरण को दुरुस्त करने में जुटे हैं. इसी कड़ी में अखिलेश यादव प्रयागराज के दो दिवसीय दौर पर पहुंचे, जहां वे अपने पिता मुलायम सिंह यादव के करीबी नेताओं से मिले और आशीर्वाद लिया. इसके अलावा 14 साल के बाद फिर एक बार अखिलेश प्रयागराज में रात गुजारकर सत्ता में लौटेने की ठोस आधारशिला रखते नजर आए.
