भारत को हराने के बाद आयरलैंड क्रिकेट में भूचाल, हेड कोच ने छोड़ा पद
भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टी20 सीरीज जीत का जश्न मना रही आयरलैंड की क्रिकेट टीम को 24 घंटे के भीतर बड़ा झटका लगा है. टीम
भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टी20 सीरीज जीत का जश्न मना रही आयरलैंड की क्रिकेट टीम को 24 घंटे के भीतर बड़ा झटका लगा है. टीम के मुख्य कोच हेनरिक मलान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. क्रिकेट आयरलैंड ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है. क्रिकेट आयरलैंड के मुताबिक यह फैसला दोनों पक्षों की सहमति से पहले से तय सुनियोजित बदलाव का हिस्सा है.
