युवराज की मौत के बाद भी नहीं जागा नोएडा प्राधिकरण! खुले गड्ढे में समा गई कार
युवराज मेहता की मौत के बावजूद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़े बैठा है. एक बार फिर प्राधिकरण की बड़ी लापरवाही सामने आई
युवराज मेहता की मौत के बावजूद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़े बैठा है. एक बार फिर प्राधिकरण की बड़ी लापरवाही सामने आई है. शनिवार रात को सेक्टर अल्फा-1 रेलवे विहार की एक सड़क पर गंगाजल पाइपलाइन की मरम्मत के लिए एक गहरा गड्ढा खोदा गया था. इस गड्ढे में एक शख्स कार समेत गिर गया.
