मल्लिकार्जुन खड़गे ही होंगे राज्यसभा में विपक्ष के नेता, सदस्यता की ली शपथ
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का राज्यसभा में बतौर सदस्य कार्यकाल 25 जून को समाप्त हो गया था. राज्यसभा सदस्य के रूप में खड़गे का कार्यकाल
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का राज्यसभा में बतौर सदस्य कार्यकाल 25 जून को समाप्त हो गया था. राज्यसभा सदस्य के रूप में खड़गे का कार्यकाल समाप्त होने के साथ ही विपक्ष के नेता का पद भी रिक्त हो गया था. अब खड़गे के राज्यसभा सदस्य के रूप में दूसरे कार्यकाल का आगाज हो गया है. मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को राज्यसभा सदस्यता की शपथ ली.
