चंपत राय को अल्टीमेटम... राम मंदिर मामले में फैजाबाद बार का ऐलान
अयोध्या के फैजाबाद बार एसोसिएशन ने राम मंदिर के दान में कथित हेराफेरी मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों का केस न लड़ने का फैसला किया
अयोध्या के फैजाबाद बार एसोसिएशन ने राम मंदिर के दान में कथित हेराफेरी मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों का केस न लड़ने का फैसला किया है. एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि जो वकील आरोपियों की पैरवी करेगा, उस पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. बैठक में मंदिर प्रबंधन से जुड़े चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से तीन दिन में अयोध्या छोड़ने की मांग भी की गई.
