बीच नदी में हुई महिला की डिलीवरी, खाट पर अस्पताल ले जा रहा था परिवार
छिंदवाड़ा जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था और ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं की तस्वीर बयां करने वाला मामला सामने आया है. प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती महिला
छिंदवाड़ा जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था और ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं की तस्वीर बयां करने वाला मामला सामने आया है. प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती महिला को एम्बुलेंस नहीं मिली तो परिजनों ने खाट पर लिटाकर नदी पार कराई. रास्ते में ही महिला ने बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद उसे बाइक से अस्पताल पहुंचाया गया. मां और नवजात दोनों सुरक्षित हैं.
