अफगानिस्तान में PAK सेना के हमले: अफगान सरकार बोली- 36 आम लोग मारे गए, 163 घायल; कार्रवाई-टकराव का कारण क्या?
पाकिस्तानी हवाई हमलों में अफगानिस्तान के 36 नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 163 लोग घायल हुए हैं। तालिबान के नेतृत्व वाली अफगान सरकार ने
पाकिस्तानी हवाई हमलों में अफगानिस्तान के 36 नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 163 लोग घायल हुए हैं। तालिबान के नेतृत्व वाली अफगान सरकार ने दावा किया है कि पक्तिया, पक्तिका और कुनर प्रांतों में पाकिस्तान की सीमा-पार सैन्य कार्रवाई से भारी तबाही हुई है। तालिबान सरकार के उप-प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने सोमवार को सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा, 'अब तक मिली रिपोर्टों के अनुसार बीती रात हुए हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत 36 नागरिकों की जान गई है, जबकि 163 अन्य घायल हुए हैं। इसके अलावा तीन रिहायशी मकान पूरी तरह नष्ट हो गए हैं।'
