जब पेले ने ब्राजील को पहला विश्व कप खिताब दिलाया
29 जून 1958 को ब्राजील ने मेजबान देश स्वीडन को 5-2 से हराकर अपना पहला विश्व कप जीता. ब्राजील टूर्नामेंट में प्रबल दावेदार के रूप
29 जून 1958 को ब्राजील ने मेजबान देश स्वीडन को 5-2 से हराकर अपना पहला विश्व कप जीता. ब्राजील टूर्नामेंट में प्रबल दावेदार के रूप में उतरा था और उसने निराश नहीं किया. अपने शानदार खेल से पूरी दुनिया को रोमांचित कर दिया, जिसे अक्सर 'ब्यूटीफुल गेम' कहा जाता था. टूर्नामेंट के सितारे एडसन अरांतेस डो नासिमेंटो नाम के एक छोटे कद के मिडफील्डर थे, जिन्हें दुनिया भर में पेले के नाम से जाना जाता है.
