'साइकिल चलेगी तो दंगा करवाएगी...' पीलीभीत में अखिलेश यादव पर बरसे योगी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने देश के विभाजन
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने देश के विभाजन के लिए कांग्रेस के जिम्मेदार ठहराया और समाजवादी पार्टी और उसके शीर्ष नेतृत्व की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया.
सीएम योगी ने कहा, 'कांग्रेस के पाप के कारण पहले पाकिस्तान बना, फिर बांग्लादेश का निर्माण हुआ... अगर उस वक्त कांग्रेस का नेतृत्व अडिग रहता
तो जिन्ना अपनी मौत मर जाता और भारत का दुर्भाग्यपूर्ण विभाजन नहीं होता. लाखों हिंदुओं का कत्लेआम हुआ, लोगों को अपनी पैतृक भूमि छोड़नी पड़ी.'
