चीन में तख्तापलट का डर? एयरफोर्स से आर्मी तक के टॉप अफसरों की छुट्टी
चीन ने छह सैन्य सांसदों के साथ पूर्व वित्तीय नियामक प्रमुख ली युंझे और पोलित ब्यूरो सदस्य मा शिंगरुई को उनके पद से हटा दिया
चीन ने छह सैन्य सांसदों के साथ पूर्व वित्तीय नियामक प्रमुख ली युंझे और पोलित ब्यूरो सदस्य मा शिंगरुई को उनके पद से हटा दिया है. यह जानकारी सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने दी. नेशनल पीपल्स कांग्रेस की स्टैंडिंग कमेटी के नोटिस में हटाने की वजह नहीं बताई गई है.
