आप भी रोज खा रहे हैं एसिडिटी की गोली? ये अंग हो सकते हैं खराब
पेट में ज्यादा गैस बने या फिर एसिडिटी हो, कुछ लोग तुरंत गैस की दवा (एंटासिड) खा लेते हैं. कुछ तो इन दवाओं को हमेशा
पेट में ज्यादा गैस बने या फिर एसिडिटी हो, कुछ लोग तुरंत गैस की दवा (एंटासिड) खा लेते हैं. कुछ तो इन दवाओं को हमेशा अपने साथ ही रखते हैं.
हल्की सी परेशानी होने पर खा लेते हैं. लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि यह आदत गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकती है. एम्स
के एक्सपर्ट का कहना है कि अब लोग बिना डॉक्टर की सलाह के इन दवाओं को खा रहे हैं. खपत पहले की तुलना में काफी
बढ़ गई है, लेकिन यह सेहत के लिहाज से ठीक नहीं है.
