60 दिन, पुख्ता सबूत और सीधा डेथ वारंट... 3 साल की मासूम का रेप और मर्डर करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा
महाराष्ट्र के पुणे से एक बड़ी खबर आई है. यहां एक स्पेशल कोर्ट ने तीन साल की मासूम बच्ची से रेप और उसकी हत्या करने
महाराष्ट्र के पुणे से एक बड़ी खबर आई है. यहां एक स्पेशल कोर्ट ने तीन साल की मासूम बच्ची से रेप और उसकी हत्या करने वाले 65 साल के आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है.
आरोपी का नाम भीमराव कांबले है और यह पूरा मामला पुणे जिले के नसरापुर गांव से जुड़ा है. कोर्ट ने इस अपराध को बहुत ही
गंभीर बताया है और कहा है कि आरोपी की नीयत भी बहुत खराब थी, इसलिए उसे मौत की सजा दी जा रही है. वहीं, दूसरी
ओर कोर्ट के फैसले का प्रदेश के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और शरद पवार गुट की एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने स्वागत किया है.
